कठुआ। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्याध्यापकों, प्रधानाचार्यों, मास्टर्स और शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2025 को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि सभी शिक्षक सुबह की प्रार्थना सभा में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे और छात्रों को नैतिक शिक्षा देंगे। स्कूल समय के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग केवल आपातकालीन या शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए ही होगा। सह-पाठ्यक्रम और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और हर सप्ताह प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कोई भी स्टाफ सदस्य बिना अनुमति स्कूल परिसर नहीं छोड़ सकेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-शिक्षक अनुपात बनाए रखने और हाउस सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति जेके अटेंडेंस एप से अनिवार्य रूप से दर्ज होगी। अंत में प्रिंसिपल ने शिक्षकों को अनुशासन बनाए रखने और स्कूल को शिक्षा का केंद्र बनाने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।