फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में पुलिस ने लापता लड़की को किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के एक गांव में लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल 9 मार्च को लापता लड़की के चाचा ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि उनकी नाबालिग भतीजी 6 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान वह वहां खो गई और घर नहीं लौटी। लापता लड़की पिछले दो महीने से अपने चाचा के निवास पर ही रह रही थी। परिवार के सदस्यों द्वारा उसे ढूंढने के सभी प्रयास किए गए लेकिन लापता लड़की का पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें