बिलावर। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल बिलावर की छात्राओं ने बिलावर कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर स्कूल की 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और बिल्केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, काली माता मंदिर चौगान, नगर कमेटी के अलग-अलग वार्डों में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर मौजूद छात्रों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर मौजूद स्कूल के प्रधान अध्यापक सुरजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने विद्यालय, प्रांगण, खेल मैदान, भोजनालय आदि को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ठीक इसी तरह अपने आस-पड़ोस, परिवार, समाज तक स्वच्छता के संदेश को पहुंचना है। स्वच्छता जागरूकता माध्यम से स्कूल की छात्राओं ने कस्बा वासियों को कचरा नहीं फैलाने, साफ सफाई रखने का संदेश दिया। कस्बे के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान में योगदान देने के बाद छात्राओं का दल गवर्नमेंट हाई स्कूल में पहुंचा। इस मौके पर विकास गुप्ता, निधि गुप्ता, रशीदा कौसर, रंजना, घनश्याम सिंह, मोहम्मद सागिर, ज्योति देवी, कांता देवी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे