बिलावर। बिजली विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते इलाके के लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इलाके के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने में सफल हो गया है। स्थानीय निवासी कमलेश कुमार, रोशन लाल, ओम प्रकाश, जोगेंद्र सिंह और रवि मेहरा ने बताया कि सोमवार की शाम 4:00 बजे से इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी जो रात 9:00 बजे तक बहाल नहीं हो पाई जिसकी वजह से इलाके के 50000 से अधिक उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।
लोगों ने कहा कि यूं तो बिजली विभाग बिजली सुविधा प्रदान करने के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन अक्सर बिजली लाइनों में फॉल्ट आने से हमेशा बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है। लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए कई करोड़ रुपए की राशि खर्च करता है उसके बावजूद लोगों को सही प्रकार से बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।