कठुआ। कैबिनेट मंत्री ने गांव फ्लोट में नेकां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। कहा कि लोगों का भी फर्ज है कि वो साथ दें।
मंत्री राणा ने बिलावर में मक्खन दीन मामले पर कहा कि इस तरह के मामलों से लोगों का विश्वास कम होता है। इसी को लेकर एसएसपी और डीसी से बैठक की गई है। उन्होंने यकीन दिलाया है कि लोगों के विश्वास को बहाल करेंगे। मंत्री ने कहा कि जांच चल रही है और जल्द निष्कर्ष तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर की उमर सरकार उनके लिए काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि यह सरकार सबकी है। हमारा विधायक बना या नहीं, किसी ने हमें वोट दिए या नहीं, लेकिन सरकार का काम सबको साथ लेकर चलना है। बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याएं बताई हैं जिनके समाधान के लिए काम किया जाएगा।