फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में उद्योग के साथ रोजगार की आएगी बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिकीकरण के बीच रोजगार की भी बहार आने लगी है। घाटी, भागथली समेत कठुआ के विभिन्न हिस्सों में आई औद्योगिक इकाइयां और इनसे जुड़े रोजगार अब स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार सृजित कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसी कड़ी में एक मेगा रोजगार मेला 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें एक हजार से अधिक रिक्त पद विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक सामने आए रिक्त पदों में दसवीं तक की शैक्षणिक योग्यता वाले 501 युवाओं को निजी सुरक्षाकर्मी, बीमा सलाहकार और सहायक के पदों पर रोजगार दिया जाएगा। उधर 12वीं तक की शिक्षा पर आधारित 168 पद रिक्त हैं। जिसमें वेलनेस एडवाइजर और ऑपरेट की नियुक्ति की जाएगी। स्नातक के 42 पदों पर एनओसी एनालिस्ट, सुपरवाइजर, प्लांट प्रबंधक, क्वालिटी कंट्रोल में नौकरी का अवसर मिलेगा। इसी तरह से बी फार्मा और डी फार्मा की शैक्षणिक योग्यता वाले 121 पदों पर फार्मा सेक्टर में पद खाली हैं। बी टेक के 14, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल स्ट्रीम के इंजीनियर जबकि आईटीआई में फिटर, इलेक्टि्रशियन और मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण रखने वाले 84 पदों पर ब्वायलर ऑपरेटर, इलेक्टि्रशियन, मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रेनी और प्रबंधक तक के पद खाली हैं।
इसके अलावा उच्च और तकनीकी शिक्षा के आधार पर एचआर, ग्रॉफिक डिजाइनर, अकाउंट मैनेजर, खरीद मैनेजर और ऑपरेटर के 41 पदों को भी ऑन स्पॉट भरा जाएगा। पहले यह रोजगार मेला वीरवार 13 फरवरी को प्रस्तावित था। उप निदेशक पीयूषा खजूरिया ने बताया कि रोजगार को लेकर मांगे गए रिक्त पदों में अब तक एक हजार से ज्यादा पदों के लिए रिक्तियां सामने आई हैं। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है कि इन सभी पदों को भरा जा सके, इसके लिए अभी कुछ दिन और प्रचार किया जाएगा ताकि जिले के बेरोजगार नौजवानों तक यह जानकारी पहुंच जाए। ऐसे में अब यह मेला 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन



.................

इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर

रक्षा सिक्योरिटी, पुखराज हर्बल, एलआईसी, पिडिलाइट, वंडर ग्लास, वरुण वेबरेज, जैमकश फार्मा, चिरीपाल पॉलीफिल्म, होल्थोनिक्स लाइफ साइंसेज, देव्यानी फूड, मेगब्रोस फिलामेंट्स, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस, फलेक्सीकाम, मेडवाला साफ्टजेल, इनोवा कैपटैब, आरआरजी बायोटेक, एग्जियोम, एगले हर्बल, अटॉमिक नार्थ।
विज्ञापन


.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें