फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रिफ्रेशर कोर्स से अपडेट होंगे शारीरिक शिक्षा के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील सिंह के निर्देश पर शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अपडेट करने के लिए मंगलवार को सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हो गई। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर बिलावर राजीव खजूरिया की देखरेख मे बिलावर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में महानपुर शिक्षा जोन, भड्डू शिक्षा जोन और बिलावर शिक्षा जोन में कार्यरत 25 शिक्षकों को बुलाया गया।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को खेलों की नई तकनीकों के बारे में जानकारी देना है और खेलों के प्रति अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है ताकि स्कूल के विद्यार्थियों को अलग-अलग खेल गतिविधियों का अभ्यास कराया जा सके। अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर का समापन 19 फरवरी को होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें