फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार होगा अरुण जेटली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल या फिर बीसीसीआई की ओर से तैयार किया जाए, इन अटकलों के बीच अटके अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को लेकर उम्मीद जगी है। कठुआ में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने इसके लिए फंड जारी करने और जल्द काम शुरू करवाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर में प्रस्तावित अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का साढ़े चार साल पहले शिलान्यास किया गया था। इस परियोजना में देरी की वजह बीसीसीआई या फिर जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से काम करवाने के निर्णय को लेकर अंतिम मुहर रही। हाल में कठुआ में पहुंचे कैबिनेट मंत्री के इस मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम शुरू करवाने की घोषणा की। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। दरअसल, परियोजना को लगभग दो साल पहले बीसीसीआई को मंजूरी के लिए भेजा गया था। 58 करोड़ की इस परियोजना से न सिर्फ क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इस क्षेत्र में बड़े स्तर के खेल आयोजनों से क्षेत्र को पहचान भी मिलना तय है। यह परियोजना हीरानगर के दामाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत अरुण जेटली को समर्पित की गई है। क्षेत्र में उनके नाम से जुड़ी यह एकमात्र परियोजना होगी। मई 2023 में बीसीसीआई के सचिव जय शाह के दौरे के दौरान प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों का स्टेडियम बनाए जाने को लेकर बात चली। यहां तक की भाजपा कार्यकर्ताओं ने हीरानगर में स्टेडियम बनाए जाने को लेकर ढोल बजा दिए, लेकिन दो साल तक परियोजना के बारे में किसी भी विभाग के पास कोई जानकारी नहीं रही। स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारियों की मानें तो परियोजना का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


...............

क्या है परियोजना



प्रस्तावित परियोजना के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना है। सितंबर 2020 में इसकी नींव रखी गई थी, प्रदेश प्रशासन की ओर से इस स्टेडियम के लिए 144 कनाल 12 मरले जमीन खेल विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए जा रहे इस मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार इसमें पहले चरण में 45 करोड़ की लागत से क्रिकेट स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टाफ के लिए आवास और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए जाने की योजना है। दूसरे चरण में सड़क, लैंड स्केपिंग और अन्य ढांचों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


.................



युवाओं का भविष्य बदलने का काम करेगी परियोजना


प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत हीरानगर में प्रस्तावित अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की वर्तमान परियोजना युवाओं का भविष्य बदलने का काम करेगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, लॉन टेनिस, साइकिल ट्रैक, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल सहित इंडोर खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें