फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संगैड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी गढ़ 11 की टीम

विज्ञापन
संगैड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीतने के बाद गढ़ की टीम।  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिलावर। गढ़ 11 की टीम ने मांडली 11 की टीम को पांच विकेट से हराकर संगैड प्रीमियर लीग प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच मे गढ़ की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और मांडली 11 की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

निर्धारित 10 ओवर के मैच में मांडली 11 की टीम ने 7 विकेट खोकर 63 रन बनाए। मांडली के बल्लेबाज दिनेश ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, वहीं गढ़ के गेंदबाज यासिर अली ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ 11 की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को 8वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर कर पूरा कर लिया। पांच विकेट से मैच जीत कर गढ़ की टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। गढ़ के बल्लेबाज पंकज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पंकज को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। फाइनल में विजेता और उपविजेता रही दोनों टीमों को आयोजकों की ओर से मेडल, ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें