बिलावर। देवल गांव मे वीरवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर 12 बजे हुआ। बाइक पर दो लोग बिलावर की तरफ जा रहे थे कि अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इसकी वजह से बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। जब लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने दोनों युवकों को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक बिलावर उप जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। कठुआ रेफर किए गए युवक की पहचान 22 वर्षीय मनोहर लाल निवासी देवल और दूसरे युवक की पहचान 16 वर्षीय नितिन कुमार निवासी देवल के रूप में हुई है। बिलावर पुलिस मामले की जांच कर रही है।