फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर के वार्ड पांच को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड पांच को जोड़ने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क पर गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, रामकुमार और विक्रम ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पहले नगर कमेटी की ओर से इस सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में सड़क कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार नगर कमेटी से सड़क की मरम्मत की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


कोट
समस्या संज्ञान में है। जल्द सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भर दिया जाएगा।
-वीरेंद्र पाल सिंह कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें