बिलावर। मांडली गांव मे यातायात विभाग ने वाहन चालकों और अन्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। मांडली चौक में चलाए गए जागरूकता अभियान मे डीटीआई करतार नाथ ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने की सलाह दी। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने से परहेज करने को कहा। इस मौके पर मौजूद लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।