बिलावर। देवल गांव में शनिवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बता दें कि शनिवार दोपहर 12:30 बजे के करीब देवल गांव में दिन दिहाड़े चोर एक घर में सेंध लगा लगभग 7 लाख से अधिक कीमत के सोने के जेवरात और 40000 की नगदी उड़ाकर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है वैसे तो पुलिस हर एंगल से आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं थाना प्रभारी बिलावर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।