फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मां भगवती के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में माता के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के माता आशापूर्णी मंदिर, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के अलावा जिले भर के अन्य देवी मंदिरों को नवरात्र पर भव्य रूप से सजाया गया है। जसरोटा स्थित काली माता मंदिर और नगरी के माता बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के पुजारी ने बताया कि सिर्फ जम्मू कश्मीर ही नहीं पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुकराला माता मंदिर में लगभग 1100, बालासुंदरी मंदिर सुंदरी कोट में 750 , महाकाली मंदिर जसरोटा में 700, किले माता मंदिर हीरानगर में 450, बालासुंदरी मंदिर नगरी में 600 और जोड़ेयां माता मंदिर में लगभग एक हजार से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई। दौला माता मंदिर में भक्तों के पहुंचने का क्रम शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें