बिलावर। नानगला गांव में एक मोटरसाइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा वीरवार शाम 4:30 बजे के करीब पेश आया। जब लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को घायल अवस्था में देखा तो उसे उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान 21 वर्षीय विक्रम सिंह निवासी किंडली गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।