फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा- 2026 की लखनपुर में तैयारियां तेज, डीसी ने यात्री सुविधा केंद्र का लिया जायजा

विज्ञापन
लखनपुर का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा तैयारियों का जायजा लेते डीसी राजेश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
यात्री सुविधा केंद्र के 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा- 2026 को लेकर जिला प्रशासन कठुआ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त राजेश शर्मा ने सोमवार को लखनपुर का दौराकर निर्माणाधीन यात्री सुविधा केंद्र में चल रहे कार्यों और तीर्थयात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता एवं शौचालय सुविधाओं, सफाई प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किए जा रहे आरएफआईडी व ई-केवाईसी काउंटरों का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि यात्री सुविधा केंद्र के 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे किए जा चुके हैं। फिनिशिंग और सुंदरीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
विज्ञापन

उन्हें अवगत कराया गया कि यात्रा शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले केंद्र को पूरी तरह से संचालित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को शेष कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए गुणवत्तामानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा यात्रियों को निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले लंगरों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि लंगर स्थापित करने के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शीघ्र ही अनुमति जारी कर दी जाएगी। श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ एक जुलाई को कठुआ से होगा, जहां से श्रद्धालु जम्मू बेस कैंप की ओर रवाना होंगे। पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए प्रस्थान करेगा। लखनपुर स्थित यात्री सुविधा केंद्र को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पंजीकरण, सत्यापन, स्वास्थ्य सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य कर विभाग के डीसी जोगिंदर जसरोटिया, एडीसी कठुआ महिमा मदान, मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर, एक्सईएन पीडीडी शफी अहमद, नगर समिति लखनपुर के कार्यकारी अधिकारी पृथ्वी सांगड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें