फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी इलेवन ने डीआईसी इलेवन को हराकर जीता कठुआ एडमिन कप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी राजेश शर्मा बने मैन ऑफ द मैच, आमिर खान को मिला मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से आयोजित कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में डीसी इलेवन (डिप्टी कमिश्नर कठुआ इलेवन) ने डीआईसी इलेवन (डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर इलेवन) को 25 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम को तेज शुरुआत राजिंदर डिगरा ने दिलाई, जिन्होंने 25 गेंदों में 33 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। डॉ. गौतम सिंह ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने मध्यक्रम में 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। अंतिम ओवरों में संदीप सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन

इस पारी में डीआईसी इलेवन की ओर से कप्तान मुश्ताक चौधरी ने गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाने का प्रयास किया।

जीत के लिए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआईसी इलेवन की शुरुआत संतुलित रही। गगनदीप सिंह ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 47 रन बनाए और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि अन्य बल्लेबाजों के प्रयासों के बावजूद डीसी इलेवन के अनुशासित गेंदबाजी के सामने डीआईसी इलेवन 20 ओवरों में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। डीसी इलेवन की ओर से डीसी राजेश शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि डॉ. गौतम सिंह और आमिर खान ने भी दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

समापन समारोह में उपायुक्त ने दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि टूर्नामेंट खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन जल्द ही नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक और क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करेगा।
विज्ञापन


डीसी इलेवन के कप्तान एवं मुख्य योजना अधिकारी (सीपीओ) रंजीत ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की। समापन अवसर पर विजेता डीसी इलेवन और उपविजेता डीआईसी इलेवन को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। विजेता टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डीसी इलेवन के आमिर खान को पूरे टूर्नामेंट में 327 रन बनाने और आठ विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। उन्हें सर्वाधिक रन बनाने के लिए बैटर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला। वहीं, टूर्नामेंट में 12 विकेट हासिल करने वाले डीसी राजेश शर्मा को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें