संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान 40 वर्षीय शोभा देवी पत्नी शाम लाल निवासी वार्ड नंबर-15, पटेल नगर कठुआ के रूप में हुई है।
शोभा देवी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।