फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चंदवां इलेवन बनी चैंपियन, 27 रनों से छन्नी इलेवन को दी मात

Tue, 26 May 2026 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
छन्न अरोड़ियां में विलेज लेवल नशा मुक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। छन्न अरोड़ियां में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित विलेज लेवल नशा मुक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबला छन्नी इलेवन और चंदवां इलेवन के बीच खेला गया जिसमें चंदवां इलेवन ने 27 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के दौरान विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने आयोजन समिति के प्रयास को भी सराहा। प्रतियोगिता का आयोजकों में शामिल विनय शर्मा, विजय कुमार और रोनी शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। एक महीना दस दिन तक चले इस टूर्नामेंट में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह में राजबाग थाना प्रभारी सुशील शर्मा के अलावा पूर्व सरपंच संजीव गुप्ता, भाजपा जिला कठुआ मीडिया सेल प्रभारी नंदन खजूरिया, वरिष्ठ नागरिक महेंद्र शर्मा, वरिंदर शर्मा, नायब सरपंच अभिषेक सूदन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें