- इंटर-जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर
- अंडर-17 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 558 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग की अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों की इंटर-जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें जिले के अलग-अलग जोन से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अपर जोन की प्रतियोगिताएं नाज ग्राउंड बिलावर में आयोजित हुईं जबकि लोअर जोन के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में खेले गए। प्रतियोगिता में अपर और लोअर जोन के छह-छह जोन ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह एवं विभागीय फील्ड स्टाफ की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, फुटबॉल और मार्शल आर्ट्स की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। यह क्रिकेट मुकाबले हीरानगर और भड्डू जोन के बीच खेले गए। दिनभर चली प्रतियोगिताओं में कुल 558 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
लोअर जोन प्रतियोगिताओं के दौरान खो-खो में लखनपुर ने सल्लन को 8 अंकों से हराया। वॉलीबॉल में सल्लन ने कठुआ को 2-0 सेटों से मात दी। कबड्डी में लखनपुर ने हीरानगर को 20 अंकों से पराजित किया। बैडमिंटन में कठुआ ने हीरानगर को 2-0 सेटों से हराया, जबकि फुटबॉल में कठुआ ने हीरानगर को 1-0 गोल से शिकस्त दी। अपर जोन प्रतियोगिताओं के दौरान खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बसोहली विजेता रही। वॉलीबॉल में बनी ने जीत दर्ज की जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में भड्डू जोन विजयी रहा।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताएं