फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि विभाग से की कार्रवाई की मांग

Sun, 10 May 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
किसानों की समस्या लेकर जिला कृ​षि कार्यालय पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा नेता। संवाद
विज्ञापन
किसानों से बीज और खाद के नाम पर लूट का आरोप
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में गेहूं की कटाई का कार्य समाप्त होने के बाद किसानों ने खरीफ फसल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मगर खाद और बीज विक्रेताओं की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि डीलर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं। खाद खरीदने वाले किसानों को जबरन अन्य उत्पाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।


शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा का शिष्टमंडल किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कृषि अधिकारी (एक्सटेंशन) राज सिंह सुम्बडिया से मिला। शिष्टमंडल ने अधिकारियों को बताया कि कई डीलर किसानों को प्रिंट रेट से 300 से 500 रुपये अधिक कीमत पर बीज बेच रहे हैं। इसके अलावा यूरिया लेने आने वाले किसानों को पोटाश खरीदने के लिए भी बाध्य किया जा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक परेशानी और बढ़ रही है।
विज्ञापन




शिष्टमंडल में शामिल किसान दीप सिंह ने बताया कि 1700 रुपये कीमत वाला बीज कहीं 2000 तो कहीं 2200 रुपये तक में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इस प्रकार की मनमानी सीधे तौर पर उनकी मजबूरी का फायदा उठाने जैसा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान देवेंद्र सिंह अंदोत्रा ने डीलरों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है लेकिन कुछ डीलर किसानों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले ही खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और ऐसे में किसानों से अतिरिक्त पैसे वसूलना उनके ऊपर दोहरी मार है। उन्होंने दोषी डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिला कृषि अधिकारी (एक्सटेंशन) राज सिंह सुम्बडिया ने कहा कि विभाग किसानों को बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कठुआ परिक्षेत्र के 12 डीलरों को नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार को जिन डीलरों के खिलाफ शिकायत मिली है उनकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर संबंधित डीलरों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें