कठुआ। सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएसएफ 82 बटालियन की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम रैली का आयोजन किया गया। यह बीओपी बोबिया से शुरू होकर गांव लोंडी से गुजरते हुए शेरपुर चौक में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बीएसएफ जवानों के साथ बीपीपी चकरा पुलिस के प्रभारी, बीपीपी शेरपुर प्रभारी, पुलिस नफरी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। रैली में देशभक्ति के नारों के साथ सीमा सुरक्षा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
रैली का नेतृत्व 2 आईसी मनोज कुमार पंचतीला सांबा, कंपनी कमांडर आनंद कुमार बोबिया और कंपनी कमांडर प्रेम कुमार ने किया। आयोजकों के अनुसार रैली का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा बलों और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना था।