फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 100 मीटर दौड़ में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल कठुआ विजयी

Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ मुकाबले में भाग लेते प्रति
विज्ञापन
- इंटर-स्कूल जोनल टूर्नामेंट के तीसरे दिन करवाए गए एथलेटिक्स और बैडमिंटन मुकाबले
विज्ञापन

- 244 खिलाड़ियों की भागीदारी, विभिन्न स्कूलों के बीच कड़ा मुकाबला


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर-स्कूल जोनल लेवल टूर्नामेंट जारी है। तीसरे दिन अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में एथलेटिक्स और बैडमिंटन मुकाबले करवाए गए। कठुआ जोन की प्रतियोगिताओं का संचालन जोन की जेडपीओ सुचित्रा मेहता की देखरेख में किया गया। टूर्नामेंट में जोन से आए लगभग 244 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल कठुआ ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी मिडिल स्कूल नगरी परोल दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर में माउंट लिट्रा जी स्कूल पहले और सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर में सरकारी मिडिल स्कूल बरमोरा विजेता रहा जबकि सरकारी मिडिल स्कूल चेक देसा सिंह दूसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर में आरएसजेएन स्कूल कठुआ पहले और सरकारी मिडिल स्कूल तरफ सांझी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन




अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ ने पहला स्थान हासिल किया। होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल परोल दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर में डीएवी स्कूल कठुआ विजेता रहा और सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल ने बाजी मारी जबकि लिटिल एंजल स्कूल कठुआ दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर में आरएसजेएन स्कूल कठुआ पहले और सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। 1500 व 3000 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी कठुआ ने लगातार जीत दर्ज की जबकि दोनों स्पर्धाओं में सरकारी हाई स्कूल लच्छीपुर दूसरे स्थान पर रहा।


लॉन्ग जंप अंडर-14 में गुरुकुल स्कूल पहले और सरकारी मिडिल स्कूल खोख्याल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल विजेता और सरकारी हाई स्कूल भेड़-बलोड़ उपविजेता रहा। हाई जंप अंडर-14 में सरकारी मिडिल स्कूल गूंद पहले और आरएसजेएन कठुआ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल पहले और सरकारी हाई स्कूल खोख्याल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन




डिस्कस थ्रो अंडर-14 व अंडर-17 दोनों वर्गों में सरकारी हाई स्कूल खोख्याल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 में सरकारी हाई स्कूल लोगेट और अंडर-17 में नव आदर्श स्कूल कठुआ दूसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट अंडर-14 में सरकारी मिडिल स्कूल तरफ सांझी विजेता और सरकारी मिडिल स्कूल बरमोरा दूसरे स्थान पर रहा जबकि अंडर-17 में सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल पहले और जीएचएस खोख्याल दूसरे स्थान पर रहा। जेवलिन थ्रो अंडर-17 में सरकारी हाई स्कूल लोगेट ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सरकारी हाई स्कूल खोख्याल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन गर्ल्स अंडर-14 में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट विजेता रहा जबकि अंडर-17 वर्ग में स्प्रिंग डेल्स स्कूल कठुआ ने खिताब अपने नाम किया।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ मुकाबले में भाग लेते प्रति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें