फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में बिना रेट लिस्ट बेचे जा रहे फल सब्जियां

Mon, 04 May 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर कस्बे में बिना रेट लिस्ट के लगाई गई एक सब्जी की दुकान। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम का आगमन होने के कारण संतरा, नींबू, मौसम्मी की मांग बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के अलग-अलग कस्बों और गांवों में रेट लिस्ट के बिना सब्जियां और फल बेचे जा रहे हैं। इस कारण आम लोगों को महंगाई की मार का सामना करना पड़ रहा है।
नीलम कुमार, गिरधारी लाल, प्रवीण सिंह, सुलेखा देवी और सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी के भाव से तीन गुना अधिक दामों में सब्जियां और फल बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम का आगमन होने के कारण संतरा, नींबू, मौसम्मी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

सब्जी फल विक्रेता लोगों को महंगे दामों पर फल और सब्जियां उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके बावजूद इन फल और सब्जी विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि महंगे दामों पर फल और सब्जियां बेचकर फल और सब्जी विक्रेता हजारों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। रेट लिस्ट लगाए बगैर लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं जो सही नहीं है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूलने वाले फल और सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में आया है। जल्द राजस्व विभाग और नगर कमेटी की टीम फल-सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करेगी। अगर कोई भी दुकानदार रेट लिस्ट लगाए बगैर फल और सब्जी बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें