कठुआ। बसोहली की घोड़ल पंचायत के ग्रांडा घराट मैदान में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट में सियालग इलेवन ने जीत अपने नाम की है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सेल्लो भीकड़ इलेवन उपविजेता रही।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखती हैं और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विधायक ने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बसोहली विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।