फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीजीपी ने किया सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का दौरा

Wed, 29 Apr 2026 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सुविधाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एडीजीपी मुख्यालय मनीष कुमार सिन्हा ने सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का दौरा किया। मंगलवार को अपने दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे बुनियादी ढांचे के विस्तार का जायजा लिया।

एडीजीपी मुख्यालय के आगमन पर क्वार्टर गार्ड में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। इसके पश्चात एसएसपी एवं प्रिंसिपल मंजीत कौर ने उन्हें विकास कार्यों और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एडीजीपी ने नवनिर्मित एवं आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग हॉल, मल्टीपर्पज हॉल और ऑडिटोरियम शामिल हैं। इन सुविधाओं से प्रशिक्षुओं और स्टाफ के लिए प्रशिक्षण व कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए कांस्टेबलों से भी संवाद किया और उन्हें सेवा के दौरान उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता, ईमानदारी और समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस सेवा की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त राजेश शर्मा, डीआईजी जेएस जोहर, एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, सीओ आईआरपी 19वीं बटालियन अतुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें