कठुआ। हीरानगर कस्बे में जेके बैंक के बाहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बैंक परिसर में लगे जनरेटर सेट में अचानक आग लग गई। यह इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते जनरेटर सेट जलकर राख हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शाम 6:30 बजे की है। आग की लपटें काफी तेज थीं जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। संवाद