फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर पब्लिक स्कूल के साहित्य डगोरिया ने झटके 99 प्रतिशत अंक

Thu, 23 Apr 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
तीसरी पोजिशन हासिल करने वाले भड्डू गांव के साहित्य डगौरिया
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है साहित्य डगोरिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भड्डू गांव के साहित्य डगोरिया ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बिलावर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी साहित्य ने सफलता का श्रेय अध्यापकों और परिजन को दिया है।

साहित्य का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बन कर देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर भड्डू गांव में खुशी की लहर है। हायर सेकेंडरी स्कूल कोहग के विद्यार्थी आकर्ष महाजन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कोहग गांव के होनहार विद्यार्थी ने अपनी मेहनत से इलाके का नाम ऊंचा किया है। विद्यार्थी की उपलब्धि पर स्थानीय कई लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की छात्रा अदिति दुबे ने 12वीं कक्षा के परिणाम में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की श्रेया वर्मा 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

इलाके में 12वीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अपने परिजन और अध्यापकों को दिया। यह सभी परिणाम साबित करते हैं कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी अपनी मंजिल पा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोहग के सुमित ने दसवीं कक्षा के परिणाम में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इलाके के विद्यार्थियों ने यह साफ कर दिया है कि यदि जीवन में कुछ कर दिखाने का सपना हो तो सुविधाओं और असुविधाओं को भी दरकिनार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें