फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर कमेटी में चलाया सफाई अभियान

Thu, 23 Apr 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर कस्बे में विशेष सफाई अभियान के दौरान सफाई करते नगर कमेटी के कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी ने बुधवार को बिलावर कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया। साथ ही मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया गया। कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टीम ने मुख्य बस स्टैंड, नाज खेल मैदान को जोड़ने वाले रास्ते और पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों की साफ-सफाई की। इसके अलावा बैसाखी मेला स्थल पर भी सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि कस्बे के अलग-अलग स्थानों में बनाई गई नालियों की साफ-सफाई करने के निर्देश कर्मचारियों को दे दिए हैं। अधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि कचरा इधर-उधर न फेंके। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें