कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद लेकर मांगी परिवार की सुख-समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव के कुल देवता स्थान पर रविवार को चनियाल बिरादरी ने वार्षिक मेल मनाई। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लेकर कुलदेवता कालीवीर का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बिरादरी के सदस्यों ने रविवार सुबह कुलदेवता स्नान करवाकर नए वस्त्र पहनाए । इस मौके पर मौजूद बिरादरी के सदस्यों ने भजन संकीर्तन का आयोजन किया। दोपहर 1:00 बजे सबसे पहले कुलदेवता को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया। बिरादरी के सदस्य विजय पठानिया, बलबीर सिंह, कौशल पठानिया, रमन , जसविंदर सिंह और चेतन चनियाल ने बताया कि हर वर्ष 20 अप्रैल को कुलदेवता स्थान पर चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि वार्षिक मेल में स्थानीय इलाके के साथ-साथ अन्य कई राज्यों में रहने वाले बिरादरी के सदस्य पहुंच कर कुलदेवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।