कठुआ। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलट गया। हादसा रविवार देर रात को खरोट मोड़ के पास हुआ।
चालक ने बताया कि वह ट्रक पर नासिक से लोड किया टमाटर लेकर आ रहा था। इसे जम्मू की नरवाल मंडी में खाली करना था। रविवार रात 11 बजे निर्माणाधीन हाईवे पर डायवर्शन की ओर मुड़ा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लोड करीब 20 टन टमाटर नीचे बिखर गया है और ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के दौरान ट्रक के एक साइड के सभी टायर उतर गए और नाले में जा घुसे। ट्रक खंभों पर पलटने के कारण एक तरफ झुक गया है जिससे नुकसान कम हुआ। अगर ट्रक पूरी तरह से पलटता तो इससे जान का नुकसान हो सकता था। उन्होंने हाईवे का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।