बिलावर। मलाड गांव के एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मलाड निवासी हंसराज (66) रविवार को घर से जलाऊ लकड़ी लाने के लिए जंगल की तरफ गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और गहरी खाई में गिर गया। इस कारण उसे गंभीर चोटें आई। कई स्थानीय कई लोग मौके पर पहुंच गए और उसे खाई से बाहर निकालकर बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद