भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कथा सुनाते हुए संवाद
- फोटो : Self
कठुआ। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण सभा कठुआ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा शहर की प्राचीन बावली में पहुंची जहां से कलश भरा गया। इसके बाद इसकी स्थापना ब्राह्मण सभा कठुआ में की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथाव्यास कुलदीप शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा उस औषधि के समान है जो शरीर की समस्त व्याधियों को दूर कर आत्मा को शुद्ध करती है। उन्होंने धुंधकारी राक्षस की कथा का उदाहरण देते हुए बताया कि राक्षस योनि में जन्म लेने वाले धुंधकारी का कल्याण कथा श्रवण से हुआ। संवाद