कठुआ। नगरी पुलिस ने मीरपुर जग्गों गांव में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर देसी शराब भी बरामद की जिससे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सोमवार का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके शराब का कारोबार हो रहा है जिसके बाद नगरी पुलिस पोस्ट प्रभारी खेम राज के नेतृत्व में गठित टीम ने इलाके में दबिश देकर आरोपी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मंगल सिंह निवासी मीरपुर जग्गों नगरी के रूप में हुई है। संवाद