बिलावर। पल्लन गांव में पानी की टंकी में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार डेढ़ वर्षीय तक्ष्वी ठाकुर घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान अंडरग्राउंड टंकी का ढक्कन खुला था और वह खेलते-खेलते टंकी के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई। घर में मौजूद परिजन ने जब उसकी तलाश शुरू दी तो कुछ समय बाद बच्ची पानी की टंकी में डूबी हुई मिली जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उप जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कठुआ रेफर कर दिया। कठुआ पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पल्लन गांव में शोक की लहर है। संवाद