कठुआ। नगरी तहसील के गूंद में एक 55 वर्षीय के संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उजागर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गूंद के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात की इस घटना के बाद परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम में शिफ्ट कर दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद मृतक के शव को परिजन के हवाले कर दिया गया जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद