फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, बारिश में लगीं लंबी कतारें

Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बारिश के दौरान रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
चार दिन बाद पहुंची सप्लाई, लोगों को घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को बारिश के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडर पाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं।
शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई जहां महिलाएं और बुजुर्ग भी अपनी बारी का घंटों इंतजार करते नजर आए। जानकारी के अनुसार चार दिनों के अंतराल के बाद एक ही दिन में दो गाड़ियों से गैस सिलिंडर की सप्लाई पहुंची जिससे कुछ हद तक उपभोक्ताओं को राहत मिली। मांग अधिक होने के कारण सभी को सिलिंडर नहीं मिल सका।
विज्ञापन


वहीं खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़े वैश्विक संकट की खबरों ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है। गैस वितरण कंपनियों द्वारा द्वारा एक सिलिंडर लेने के बाद दूसरे सिलिंडर की बुकिंग में 25 दिन का अंतराल रखने की शर्त ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी कारण उपभोक्ता भविष्य में संभावित किल्लत को देखते हुए अपने पास मौजूद सिलिंडर को खाली रखने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


पहले हमेशा होम डिलीवरी से सिलिंडर उनके घर पहुंचता था लेकिन अब यह सुविधा बंद हो गई है। आज खुद कतार में खड़ा होना पड़ा।
- रमेश लाल, निवासी वार्ड 17
बारिश से परेशानी जरूर हुई लेकिन सिलिंडर मिल जाना सबसे बड़ी राहत है।
- आरती देवी, उपभोक्ता
कोट
लगातार विपणन कंपनी तक लोगों की समस्या पहुंचा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि शुक्रवार को उन्हें दोगुना सप्लाई मिली। अगर एक सप्ताह तक इसी तरह सप्लाई बनी रही तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
- टीआर भगत, गैस वितरक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें