बिलावर। भड्डू गांव स्थित कुल देवता स्थान पर चनियाल बिरादरी की वार्षिक मेल 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। बिरादरी के सदस्य चेतन चनियाल, नवनीत सिंह, जसविंदर सिंह, दीपक और कौशल ने बताया कि 20 अप्रैल को कुलदेवता स्थान पर वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुल देवता स्थान पर भजन संकीर्तन का आयोजन होगा। बिरादरी के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य इलाकों में रहने वाले बिरादरी के सदस्यों से वार्षिक मेल के दिन बढ़-चढ़कर भाग लेने और कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।