फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फाइबर केबल बिछाने के लिए खोदे गड्ढे बने परेशानी

Sat, 04 Apr 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चडवाल के पास फाइबर बिछाने के लिए उखाड़े गए सड़क के किनारे
विज्ञापन
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरकारी हाई स्कूल चड़वाल के सामने खोदे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। यह गड्ढे चड़वाल सांझी मार्ग पर एक निजी कंपनी ने फाइबर केबल बिछाने के लिए खोदे हैं। लोगों का आरोप है कि कंपनी ने बड़े-बड़े गड्ढे तो खोद दिए लेकिन बाद में उन्हें ठीक तरीके से भरा नहीं गया।
विज्ञापन

हालात और खराब हो गए।
शुक्रवार को बारिश के कारण सड़क किनारे मिट्टी, पत्थर और कीचड़ जमा होने से हालात और खराब हो गए। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों को भरा जाए और निजी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिट्टी और पत्थर जमा होने से उनकी दुकानदारी पर असर पड़ा है। रास्ता खराब होने की वजह से ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे।
पुरुषोत्तम लाल, स्थानीय दुकानदार
कंपनी ने देर रात काम किया और घर के सामने गड्ढा खोद दिया। इससे बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है और घर से निकलने में भी परेशानी हो रही है।
- सुनीता देवी, गृहिणी
निजी कंपनियां मनमानी ढंग से काम नहीं कर रही। इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
- पवन कुमार, स्थानीय निवासी
गड्ढा खोदने के दौरान घर के पानी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
- राहुल कुमार, युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें