फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना कर लिया आशीर्वाद

Mon, 23 Mar 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी के भवन में दर्शन करने के लिए उमड़े भक्त। संवाद
विज्ञापन
माता रानी के जयकारों से गूंजे मंदिर, सुबह से लग गई श्रद्धालुओं की कतार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन जिले के मंदिरों में मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना की गई। रविवार को अवकाश के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिरों में पहुंचे और आशीर्वाद लिया। सुबह से शुरू हुई श्रद्धालुओं की कतार दोपहर बाद तक जारी रही। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। लंगर कमेटियां श्रद्धालुओं की सेवा में लगी रही। लंगरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ताजा और सात्विक भोजन के साथ फलाहार के इंतजाम किए गए थे। महामाई के पूजन के साथ तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के माता के दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह देर शाम तक जारी रहा। सबसे ज्यादा श्रद्धालु जसरोटा के काली माता के दरबार, नगरी के माता बाला सुंदरी के भवन और सुकराला माता मंदिर में पहुंचे। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में काफी बढ़ोतरी देखी गई। मंदिरों के आसपास लगने वाले मेले में उत्साह दिखा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने दुकानों में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


कोट
सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू आज दोगुना पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की तरफ से इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग किया जा रहा है। इस कारण बिजली और पानी की सहूलियत लगातार मिल रही है। सुरक्षा के जिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष इंतजाम हैं।
विज्ञापन

- बृज लाल शर्मा, जसरोटा माता मंदिर कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें