फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भल्लड़ पंदराड़ में नवरात्र पर देवी भागवत कथा, भक्तों ने सुनी माता महिमा

Sat, 21 Mar 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भुलड़ी के चंड़ी माता मंदिर में अपनी हाजिरी लगाते विधायक बसोहली व अन्य। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नवरात्र के पावन अवसर पर भल्लड़ पंदराड़ गांव स्थित माता श्री बाला सुंदरी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।
कथा के दूसरे दिन संत सुभाष शास्त्री ने कहा कि यदि हम नकारात्मक विचारों को त्याग दें तो देव विचारधारा स्वतः हमारे जीवन में प्रवाहित होने लगेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने विचार, शब्द, कर्म और चरित्र पर ध्यान रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री जी ने कहा कि प्रभु में निष्काम विश्वास और अहंकार रहित सेवा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। प्रेम और भक्ति को परमात्मा तक पहुंचने का अनिवार्य मार्ग बताते हुए उन्होंने कहा कि आसक्ति रहित प्रेम ही भक्ति बनता है और भक्ति से ही भगवान की प्राप्ति संभव है।
कथा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति ने बताया कि यह कथा पूरे नवरात्रों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें