दूसरे नवरात्र में बनी उपमंडल स्थिल जोड़यां माता मंदिर की परिक्रमा करते भक्त। संवाद
जसरोटा के काली माता दरबार और नगरी के माता बाला सुंदरी भवन में पहुंचे सबसे अधिक श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जिले के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष सिर झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की। जसरोटा के काली माता दरबार और नगरी के माता बाला सुंदरी भवन में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे।
शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे श्रद्धालुओं को कतार में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ा। जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में भी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।पर्व के चलते मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु सुबह 5:00 बजे से ही कतार में लग रहे हैं। यही व्यवस्था देर शाम तक चल रही है। इस दौरान भजन कीर्तन व माता रानी के जयकारों से मंदिरों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जसरोटा के काली माता मंदिर, बिलावर के माता बाला सुंदरी मंदिर और सुकराला माता मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।