फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक ने किया विकास के कार्य का उद्घाटन

Thu, 19 Mar 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए भाजपा विधायक राजीव जसरोटा ने पंचायत सैहस्वां और बन्न में 12 विकास कार्यों के साथ दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं पर कुल 45 लाख की लागत आई है। विधायक के अनुसार इन कार्यों में बुनियादी ढांचे का उन्नयन और जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। ट्रांसफार्मरों की स्थापना से बिजली नेटवर्क मजबूत होगा और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

राजीव जसरोटा ने कहा कि सरकार का स्पष्ट विजन है कि सभी क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की वास्तविक मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर समयबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और लगातार प्रयासों से ही बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जनता से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाए रखने की अपील की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि विशेषकर नए ट्रांसफार्मर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित होंगे और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें