फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश ने बढ़ाई ठंड, रसोई गैस वितरण पर दिखा असर

Thu, 19 Mar 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में मौसम खराब होने के कारण रसोई गैस लेने के लिए कम आए लोग। संवाद
विज्ञापन
बनी के बांजल, फतेहपुर और गत्ती में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को आई दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। शहर में दिनभर बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सबसे ज्यादा असर रसोई गैस वितरण पर दिखा। इक्का-दुक्का लोग ही खाली सिलिंडर भरवाने के लिए पहुंचे। जिले के पहाड़ी क्षेत्र बनी के बांजल, फतेहपुर और गत्ती में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिले में बुधवार को बारिश का क्रम दिनभर जारी रहा। लोगों को एक बार फिर ठंड के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कठुआ शहर व आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश में तेजी आ गई। शाम 5:00 बजे के बाद तक जारी रहने वाली बूंदाबांदी से पहले बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण इलाकों में भी इसका खासा प्रभाव देखने को मिला। जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी में बुधवार को दिनभर बारिश ने एक बार फिर सर्दी का अहसास तेज कर दिया। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह से हो रही बारिश के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊपरी और मध्यम पहाड़ी इलाकों सहित पूरे बनी क्षेत्र में पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहाड़ी रास्तों पर रहने वाले ग्रामीणों के लिए घरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया। लगातार बारिश के चलते कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए जिससे फिसलन और बढ़ गई। स्थानीय निवासी लेख राज ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मौसम में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन


कोट
बारिश से बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गया है। विभाग की टीमें मौके पर काम कर रही हैं और स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। प्रभावित इलाकों में जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- तिलक राज, अधिकारी बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें