फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में बारिश, लोगों ने फिर पहने गर्म कपड़े

Thu, 19 Mar 2026 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड से बनी उपमंडल के एक स्कूल विद्या​र्थियों को आग जलाकर ठंड से ब - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलावर। मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ली। दिन की शुरुआत आसमान पर छाए घने बादलों के साथ हुई लेकिन दोपहर 1:00 बजे ठंडी हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे उपमंडल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड में इजाफा हुआ। इस बदलाव ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शाम 5:00 बजे बारिश लगातार जारी रही। इसको किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। खासकर गेहूं की फसल को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय सुभाष चंद्र, सरदारी लाल, नीलम कुमार और अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें इस तरह के मौसम के बदलाव की उम्मीद नहीं थी। विभाग ने आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का असर बने रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें