कठुआ। पुलिस की ओर से राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हो गया है। राजबाग के सरकारी हाई स्कूल के मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में सुमवां की टीम ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है।
मंगलवार को आयोजित फाइनल मैच में टीम सुमवां और संजवां टीम आमने-सामने रही। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि सुमवां टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संजवां टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान एसपी ऑपरेशंस मुकुंद टिबरेवाल, थाना प्रभारी सुशील शर्मा, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता चरणजीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, जरनैल सिंह और सरपंच अमरजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।