सुबह 9:00 से शाम 7:00 बजे तक 10 घंटे बंद रहेगा मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजबाग क्षेत्र में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते लेवल क्रॉसिंग नंबर एस-25 को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि राजबाग से जसरोटा, धन्नी-बाख्ता को जोड़ने वाला यह मार्ग 18 मार्च को सुबह सुबह 9:00 से शाम 7:00 बजे तक 10 घंटे बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए संबंधित तहसीलदार को आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस विभाग को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बना लें।