फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसपा संस्थापक कांशीराम को किया याद

Mon, 16 Mar 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में आयोजित कार्यक्रम में कांशी राम को श्रद्सासुमन अर्पित करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
कठुआ। बसपा संस्थापक कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश संयोजक सुनील मजोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय प्रभारी नितिन सिंह विशेष रूप से उपसिथत रहे। रविवार को कांशी राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए जाने के साथ शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके द्वारा बसपा की स्थापना किए जाने पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर नितिन सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रदेश के दो जोन में भी इसी तरह से कार्यक्रम रखा है। कठुआ में आयोजित होने इस कार्यक्रम में भी पार्टी के सभी वरिष्ठ साथी शामिल होकर अपने मसीहा को याद कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव संदीप मजोत्रा ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में उधमपुर और जम्मू से भी कार्यकर्ता हमारे नेता जो बहुजन समाज के महापुरुष है उनकी जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में पार्टी के नए जिला प्रधान बंसी लाल कुंडल के नाम की घोषणा की गई जिनका कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें