फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Mon, 16 Mar 2026 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हीरानगर मंडल के समधियां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित पार्टी की मूल विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बलदेव बिलावरिया, जिला अध्यक्ष कठुआ उपदेश अंदोत्रा, जिला महासचिव रविंदर शर्मा सीटू, जिला महासचिव गगन सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाधा, राजिंदर बख्शी, मंजीत सिंह, अशोक जसरोटिया, रवि कुमार और आशा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें