फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोपाला चक में सेना ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर

Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गोपालाचक में सेना की ओर से आयोजित पशु चिकित्सा ​शिविर में पंजीकरण करवाते पशुपालक। जागरूक पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। भारतीय सेना की 23वीं पंजाब रेजिमेंट ने मढ़ीन क्षेत्र के गांव गोपाला चक में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिला पशुपालन विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विभाग के डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं और सेना की ओर से सुझाई गई दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।



शनिवार को आयोजित शिविर में बटालियन कमांडेंट की मौजूदगी में 80 पशुपालकों का पंजीकरण किया गया। डॉक्टरों ने पशुओं की जांच कर दवाएं वितरित कीं। इस अवसर पर जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. जुगल किशोर ने ग्रामीणों को उन्नत नस्ल के मवेशियों के बारे में जानकारी दी और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




शिविर में मौजूद पूर्व सैनिकों ने बटालियन कमांडेंट से ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल सीएसडी कैंटीन की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि पूर्व सैनिकों और देशसेवा में तैनात जवानों के परिवारों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन




स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा ने बताया कि मढ़ीन क्षेत्र में सेना द्वारा आयोजित यह चौथा शिविर है। इससे पहले गुज्जर चक में मेडिकल कैंप, करोल कृष्णा में व्हीलचेयर वितरण और चकड़ा सामुदायिक भवन में दस कंप्यूटर लगाए गए थे, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।
इस मौके पर जिला विकास परिषद के पूर्व सदस्य करण कुमार अत्री, पूर्व सरपंच राकेश चौधरी और मक्खनी बंदराल सहित अन्य लोगों ने सेना की जनसेवा की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें